वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद, उसकी पत्नी, बहन और मां को संपत्तियों का ब्योरा कोर्ट में देना होगा। भोला प्रसाद, उसकी पत्नी, बहू और बेटी के नाम से कुल 38 करोड़ रुपये की संपत्तियां चिह्नित हैं। ये संपत्तियां कफ सिरप की तस्करी से हुई आय से अर्जित किए जाने की आशंका है। सभी को बीते 24 दिसंबर को नोटिस जारी किया गया था। 2 जनवरी को फास्ट ट्रैक कोर्ट-14 (एनडीपीएस) में संपत्तियों का ब्योरा देना है। कोतवाली थाने में दर्ज केस की विवेचना के क्रम में पुलिस ने संपत्तियों को चिह्नित किया है। इसमें भेलूपुर में भोला प्रसाद के नाम से 23 करोड़ का मकान है, जबकि सिगरा में उसकी पत्नी शारदा के नाम से 8 करोड़ रुपये का मकान है। भोला प्रसाद की बेटी प्रगति, बहू वैशाली पुरस्नानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.