वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (ओसीडीयूपी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) आयुक्त रोशन जैकेब से लखनऊ में मुलाकात की और पत्रक सौंपा। दवा व्यापारियों ने कहा कि एफएसडीए जांच करें, लेकिन पुलिस का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। इससे व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। एफएसडीए के प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल सहित उनकी टीम की आयुक्त के साथ करीब दस मिनट तक वार्ता हुई। सुधीर अग्रवाल ने कहा कि काशी की सप्तसागर दवा मंडी पूर्वांचल की प्रमुख मंडियों में से एक है। यहां पर करीब 15 जिले के व्यापारी खरीद-बिक्री करते हैं। पिछले एक माह से लगातार छापेमारी के कारण व्यापारी भयग्रस्त हैं। परिणामस्वरूप दवा व्यापारी सामान्य व...