वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट/14वां वित्त फाइनेंस) की अदालत में सोमवार को वारंट बी के तहत पुलिस ने बेदीपुर, कानपुर निवासी शिवा उर्फ शिवानंद को पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, इसी प्रकरण के एक अन्य आरोपी बेदीपुर, कानपुर निवासी सौरभ त्यागी के त्रिपुरा जेल में निरुद्ध होने के कारण उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका। न्यायिक रिमांड के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अभियोजक अधिकारी सुनील सिंह और अरविंद श्रीवास्तव ने पैरवी की। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों दिनेश यादव और आशीष यादव की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...