लखनऊ, फरवरी 4 -- काकोरी, संवाददाता। पारा स्थित कल्याण सिंह वार्ड के नरौना मोहल्ले में में सड़क के किनारे खुले नाले में बग्घी दोनों घोड़े समेत गिर गई। काफी देर तक घोड़े नाले में ही फंसे रहे। निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन निकल नहीं पा रहे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने मददकर पहले बग्घी अलग की फिर घोड़ों को बाहर निकाला। निकलने की कोशिश में दोनों घोड़े जख्मी हो गए। नाला ढंकने के लिए रखा गया पत्थर बीच में खुला हुआ है। कल्याण सिंह वार्ड के नरौना निवासी मान सिंह शादी समारोह में बग्घी चलाते हैं। बुधवार दोपहर वह नरौसान से बग्घी लेकर आरडीएसओ के एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी सड़क के किनारे खुले नाले में बग्घी के दोनों घोड़े गिर गए। रास्ते से गुजर रहे लोग दौड़े और बग्घी को घोड़ों से अलग किया। नाला गहरा होने के नाते घोड़े निकल नहीं पा रहे थे। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.