लातेहार, जनवरी 2 -- बेतला प्रतिनिधि। कैलेंडर वर्ष 2026 ई का पहला दिन गुरूवार को लोगों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों में पिकनिक मनाया और मौज-मस्ती की। सुबह से ही सूर्य-दिखने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान अपने मित्रों और परिजनों के साथ पिकनिक स्पॉटों पर कई तरह के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। डीजे के धुन पर नाचते-गाते-थिरकते दिखे। खासकर नववर्ष को लेकर युवा वर्ग अधिक उत्साहित दिखे। नतीजतन इस दिन क्षेत्र के चुनिंदा पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों केचकी संगम, बेतला पार्क, ऐतिहासिक पलामू किला, कमलदहझील,असुर बांध, कोयल और औरंगानदी के तटवर्ती इलाकों आदि जगहों में लोगों की रिकॉर्डतोड़ भीड़ देखी गई। हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों ने पिकनिक मनाने,मौज-मस्ती करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर और हाथ मिलाकर अंग्रेजी नववर्ष की शुभक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.