नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि मौजूदा समय में राजनीति अर्थव्यवस्था पर तेजी से हावी होती जा रही है। जयशंकर यहां आईआईएम-कलकत्ता के परिसर में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दौर है, जिसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था पर हावी होती जा रही है और यह कोई मजाक की बात नहीं है। साथ ही कहा कि चीन ने लंबे समय तक अपने ही नियमों के अनुसार चीजें की है और वह अब भी ऐसा ही कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि इस परिस्थिति में अन्य देश इस बात को लेकर अस्पष्ट हैं कि दिख रही प्रतिस्पर्धा या सौदेबाजी पर ध्यान देना चाहिए या नहीं। विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विकरण, विखंडन और आपूर्ति की कमी के ऐसे दबावों और तनावों का सामना करते हुए शेष विश्व अचानक पेश आने वाली सभी मुश्किलों से बचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.