लखनऊ, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के व्यापारी महाकुंभ और शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति एवं वन नेशन वन इलेक्शन ड्राफ्ट समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने एक साथ चुनाव के फायदे गिनाए। कहा कि इस समय देश में चार चक्र में चुनाव होते हैं। एक चुनाव खत्म होने के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। हर वर्ष देश में कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। एक देश एक चुनाव से जीडीपी 1.5 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। एक साथ चुनाव होने से सभी वर्ग को फायदा मिलेगा। इससे पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। केजीएमयू के अटल कन्वेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि एक चुनाव होने में चार से छह माह कार्य प्रभावित होता है। इस दौरान कोई सरकारी कार्य नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.