औरैया, जनवरी 10 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम पंचायत रामपुर खास में बंद नाली खुलवाया। जिससे गांव के लोगों को राहत मिली। ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा नगला विजयी के शिकायतकर्ता ने नाली बंद होने और जल निकासी बाधित होने की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता को पहचानते हुए कहा कि वह कई बार इस संबंध में आ चुके हैं, इसलिए अब मौके पर जाकर ही निर्णय लिया जाएगा। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने नाली की स्थिति देखी और चक के किनारे से पक्की नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए। प्रधान ने रास्ते में विवाद की आशंका जताई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि सरकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.