मिर्जापुर, जनवरी 31 -- पड़री। पहाड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत दांती एवं चपगहना में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। दांती में आयोजित ग्राम चौपाल में उपश्रमायुक्त सहायक श्रम एवं रोजगार डॉ. सुशांत सिंह, प्रदीप सरोज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें दयाशंकर पटेल ने हैंडपंप मरम्मत, सुनीता देवी ने आवास और शिवप्रताप द्वारा परिवार रजिस्टर से संबंधित आवेदन किया था। तीनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। चपगहना में सहायक श्रमायुक्त सतीश दयाल,ग्राम सचिव लल्लू राम भारती ने समस्याएं सुनी। यहां भी तीन प्रार्थना पत्र ललिता देवी ने परिवार रजिस्टर, फुलमनी ने पेंशन और खुद्दी यादव ने हैंडपंप मरम्मत की मांग को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, ग्रामीण मौजूद रहे।...