गुमला, जनवरी 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के खड़ियापाड़ा स्थित रब्बानी कार्यालय में पीरे तरीकत अल्हाज सैय्यद अहमद रब्बानी की अध्यक्षता में बज्मे रब्बानी कमेटी ट्रस्ट गुमला की बैठक सह आम चुनाव आयोजित हुई। बैठक में पीरे तरीकत सैय्यद अमजद रब्बानी ने पिछले साल के कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रस्ट सामाजिक,स्वास्थ्य, शिक्षा और धार्मिक क्षेत्रों में अपना योगदान जारी रखेगा। बैठक में खजांची तहसीन रब्बानी ने पिछले वर्ष का हिसाब-किताब पेश किया। सचिव आमिर रब्बानी ने सालभर के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर चर्चा की। चुनाव में सर्वसम्मति से मो. फिरोज उर्फ पप्पू रब्बानी को अध्यक्ष, आमिर रब्बानी को सचिव और आफताब अंजुम को निदेशक चुना गया। संरक्षक पद पर हज़रत मौलाना इब्राहिम रब्बानी, मौ...