श्रावस्ती, दिसम्बर 23 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिला कार्यकारणी का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। लोनिवि के सभागार में आयोजित चुनाव में मोहम्मद नईम को जिलाध्यक्ष तथा मोहम्मद जकारिया खां को जिलामंत्री चुना गया है। क्षेत्रीय महामंत्री देवीपाटन क्षेत्र कार्तिकेय सिंह ने बताया कि जिलामंत्री को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें विजय कुमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया प्रसाद जिला उपाध्यक्ष, मुहम्मद जुनैल जिला संगठन मंत्री, अर्चना श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, बड़कऊ प्रसाद जिला संयुक्त मंत्री, समीर सेन जिला कार्यालय मंत्री, शिव गोपाल जिला प्रचार मंत्री वी आशीष शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। जिलामंत्री पद पर हुए चुनाव में 16 मत पड़े, जिसम...