महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महराजगंज के जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने पनियरा व बृजमनगंज ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए पनियरा ब्लॉक में मो. अय्यूब अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव को ब्लॉक महामंत्री व संजीव कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही बृजमनगंज ब्लॉक में अजय कुमार त्रिपाठी को ब्लाक अध्यक्ष, अमित कुमार को महामंत्री व पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। ब्लाक अध्यक्ष मो. अयूब अंसारी व अजय त्रिपाठी ने बताया कि अटेवा नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पुरानी पेंशन की बहाली तक लड़ाई जारी रहेगी। मनोनित पदाधिकारियों को प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल, जिला संरक्षक महेन्द्र वर्मा, ...