हरदोई, जनवरी 9 -- संडीला। संडीला अधिवक्ता समिति के चार पदों पर शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुए। निर्वाचन अधिकारी फरोग अंजुम की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ, जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मो. नसीम खां को 91 मत मिले, जबकि देवीशरण सिंह को 72 और हरिश्चंद्र को 46 मत मिले। इस तरह मो. नसीम खां ने 19 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा को 137 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी मो. वसीम को 42 और ठाकुर प्रसाद को 30 मत मिले। नागेंद्र मिश्रा ने 95 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री पद पर शिवेंद्र सिंह को 112 और मो. नवाब को 95 मत मिले, जबकि दो मत अमान्य घोषित किए गए। शिवेंद्र सिंह 17 मतों से विजयी घोषित हुए। क...