बोकारो, जुलाई 5 -- कथारा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के जारंगडीह कोलियरी शाखा के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष मो सनाउल्लाह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, उपाध्यक्ष आनंद मोहन नायक, राकेश सिंह, रंजीत ठठेरा व मो गुलाम मुस्तफा, सचिव विलसन फ्रांसिस, सह सचिव जितेंद्र पासवान, अनंत कुमार, संतोष मंडल, सौरभ दुबे व धनंजय त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष बसंत ओझा सहित 38 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए हैं। जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय में कथारा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, मो शब्बीर, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, उपाध्यक्ष सुषमा कुमारी, मो सनाउल्लाह, सहसचिव दयाल यादव, जितेंद्र पासवान व कोषाध्यक्ष धनेश्वर यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पह...