साहिबगंज, जुलाई 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन ने बुधवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती झामुमो के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन हालचाल जानने पहुंचे। मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिबू सोरेन के वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि सभी लोग अपने-अपने माध्यम से ईश्वर से कामना करें कि जल्द स्वस्थ होकर रांची पहुंचे और हम लोगों को उनका मार्गदर्शन मिले। मौके पर राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.