सहरसा, नवम्बर 25 -- सिमरी, सलखुआ, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम समीप सोमवार की अहले सुबह घने कुहासे और खराब मौसम के कारण हुए सड़क दुर्घटना में सलखुआ गौठ निवासी गौरव कुमार की मौत हो गयी। मृतक अपने बड़े पापा साथ कैंजरी गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे। बाइक से लौटने के दौरान बाइक लेकर अनियंत्रित हो सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में बाइक पर सवार गौरव कुमार और दरोगी प्रसाद यादव पानी में डूब गए। दरोगी यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन गौरव कुमार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गौरव का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। दो बहनों का इकलौता भाई और परिवार का सहारा था। गौरव की असमय मौत से घर का सहारा छिन गया। परिजनों ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी नहीं हुई है। अखबार ...