गंगापार, फरवरी 8 -- जसरा में शनिवार को ओम ब्रह्म दरबार साधना केंद्र का दरबार संत जय ने लगाया। दरबार में लोग उपस्थित हुए। संत जय ने बताया कि ईश्वर को मन में जगह देने मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके लिए हमें हर तरह के मोह माया से दूर होकर ईश्वर की शरण में जाना होगा। हमें सुख की तरह दु:ख में भी ईश्वर को नहीं भूलना चाहिए। आज कल की युवा पीढ़ी से मैं यही कहना चाहूंगा कि माता पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम की शुरुआत में जसरा के भक्त ने संतान प्राप्ति के बाद गाजे बाजे के साथ निशान चढ़ाया। संचालन ज्ञानेंद्र पंडित ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.