उरई, दिसम्बर 26 -- कदौरा। नगर में स्थापित प्राचीन मां मंशा देवी मंदिर (उदईताल) में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण भ्रमणशील मंडल का आगमन हुआ। मोहित दास को पीठ का नया महंत बनाया गया। वहीं, भक्तों व अनुयायियों ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को अखाड़े के आगमन पर मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज उठा। कार्यक्रम में महंत दुर्गादास, महंत अद्वैतानंद, महंत रामदास तथा महंत मथुरादास सहित अनेकों संत शामिल रहे। अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं को संतजनों के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। महंत अद्वैतानंद ने कहा कि सनातन धर्म केवल कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सद्भाव, त्याग और सामाजिक समरसता का मार्ग प्रशस्त करता है। मां मंशा देवी मंदिर पीठ के नये महंत के रूप में मोहित दास को सर्वसम्मति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.