मेरठ, फरवरी 21 -- मेरठ मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में पिछले एक माह में 30.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। मिल के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह भुगतान मिल की ओर से गन्ना किसानों को उनके खातों में किया गया है। इस तरह मिल ने 14 दिन पूर्व के समस्त गन्ना किसानों का भुगतान कर दिया है। वैसे वर्तमान पेराई सत्र में अब तक कुल 109 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। गन्ना मूल्य भुगतान मिल की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...