सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- मोहिउद्दीननगर । मोहिउद्दीननगर अंचल में प्रशासन ने सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रखंड क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले चौक पर राहगीरों को आने जाने में कठिनाई को देखते हुए उच्चधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को माइकिंग के माध्यम से सभी अतिक्रमणकारियों को सूचित किया कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटाएं। निर्देशानुसार यदि समय रहते अतिक्रमण हटाया नहीं गया तो प्रशासनिक टीम द्वारा व्यापक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। और अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च को संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं से वसूल किया जाएगा। इससे पहले भी इस मुद्दे पर शांति समिति की बैठकों में चर्चा हुई थी और अब इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी हो रही है। इस प्रचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.