कटिहार, जनवरी 4 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।पंजाब के मोहाली में 30 दिसंबर को आयोजित 9वीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में जिले के बरारी प्रखंड निवासी अभिषेक कुमार,सनोज कुमार और सुभाष कुमार यादव ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया।इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।इस उपलब्धि से बरारी प्रखंड को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।प्रतियोगिता के दौरान सनोज कुमार और सुभाष कुमार यादव का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।जिन्होंने अपने कौशल अनुशासन और मेहनत से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।खिलाड़ियों की इस सफलता पर कटिहार के वरीय खिलाड़ी सह जिला गतका संघ के महासचिव अभय कु...