प्रयागराज, मार्च 16 -- होली पर दो दिन से सफाई बाधित होने के कारण शहर के लगभग सभी मोहल्ला और गलियों में कूड़ा डंप हो गया। होली के पहले दिन (शुक्रवार को) को नगर निगम में अवकाश था। दूसरे दिन कार्यालय खुला, लेकिन कर्मचारियों की तरह सफाईकर्मियों की उपस्थिति नगण्य रही। इसकी वजह से सफाई नहीं हो सकी। सफाई नहीं होने से शहर के अधिकतर क्षेत्र में कूड़ा गाड़ियां भी नहीं निकलीं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शहर का कूड़ा निस्तारित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...