प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। होली को लेकर सफाई बाधित होने के कारण शहर के लगभग सभी मोहल्ला और गलियों में कूड़ा डंप हो गया। होली के पहले दिन (शुक्रवार को) को नगर निगम में अवकाश था। दूसरे दिन कार्यालय खुला, लेकिन कर्मचारियों की तरह सफाईकर्मियों की उपस्थिति नगण्य रही। तीसरे दिन रविवार को भी मोहल्लों सफाई नहीं होने से सड़कों किनारे कूड़े का अंबार लगा है। सफाई नहीं होने से शहर के अधिकतर क्षेत्र में कूड़ा गाड़ियां भी नहीं निकलीं। बताया जा रहा है कि सोमवार को शहर में नियमित सफाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.