उरई, फरवरी 24 -- जालौन। मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता कर मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी विकास उर्फ कल्लू मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...