प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- शहर के मारुतनगर (दहिलामऊ) मोहल्ले में मुख्य रास्ते पर नगरपालिका की ओर से नाले का निर्माण करा दिया। नतीजा दो दर्जन से अधिक परिवारों का रास्ता बंद हो गया। लोग नाले के कवर्ड के ऊपर से होकर आते जाते हैं। सबसे बड़ी समस्या चार पहिया वाहन वालों के लिए है, यदि खाली प्लाटों पर मकान बन गए तो पूरी तरह से रास्ता बाधित हो जाएगा। शहर के दहिलामऊ उत्तरी की नई बस्ती मारुतनगर सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका की सीमा में शामिल किया गया है। विस्तारित क्षेत्र होने के कारण मोहल्ले में सड़क, बिजली पानी और जलनिकासी की समस्या को समाधान करने का प्रयास पालिका प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। इसी क्रम में नगरपालिका की ओर से अरविंद तिवारी के घर से रामपाल पाल के घर तक कवर्ड नाले का निर्माण करा दिया गया। नाले का निर्माण बस्ती के मुख्य रास्ते प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.