उरई, दिसम्बर 5 -- उरई। मोहल्ले की जर्जर सड़क निर्माण को लेकर महिलाओ ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांग पत्र देते हुए बताया कि पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से कच्ची पड़ी सड़क दलदल में तब्दील है निकलने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 13 के मोहल्ला नया पटेल नगर आरटीओ ऑफिस के पास की रहने वाली मोहल्ले की महिलाऐं डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कच्ची पडी सड़क के निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं पानी की लीकेज पाइप लाइन होने की वजह से पूरी सड़क दलदल में तब्दील है। लोगों को निकलने मे परेशानी हो रही है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। महिलाओं ने सड़क निर्माण करने की मांग की। इस दौरान संतोषी देव...