रुडकी, फरवरी 3 -- लक्सर, संवाददाता। मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम सौरभ सिंह असवाल ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी। उन्होंने 35 शिकायतों में से 13 का मौके पर समाधान कराया। अधिवक्ताओं ने कस्बे के कई मोहल्लों में नियमित साफ सफाई नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने मोहल्ले की गलियों में लगे कूड़े के ढेर की तस्वीरें भी दिखाई। इससे नाराज एसडीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सफाई करने के लिए सख्त हिदायत दी। इससे पहले तहसील दिवस के दौरान भी कस्बे में गंदगी को लेकर सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी के वेतन पर रोक लगाई थी। इसके अलावा गांवों में सरकारी जमीन और चकरोड पर अतिक्रमण की भी शिकायतें आई। एसडीएम ने सभी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। तहसील दिवस में शिक्षा, चिकित्सा, आपूर्ति, पुलिस, राजस्व, चकबंदी, सिंचाई, नलकूप, जल निगम व कृषि समेत आदि के अध...