सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- सीतामढ़ी। जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं नगर के गई मोहल्लें कोट बाजार, आदर्श नगर, प्रताप नगर, रघुनाथपुरी, वार्ड आठ, वार्ड 17 में जलजमाव होने से सबसे अधिक परेशानी है। बारिश का पानी कई घरों में प्रवेश कर गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले में शुक्रवार के सुबह आठ बजे से लेकर शनिवार के सुबह आठ बजे तक 18.4 एमएम बारिश हुई है। वहीं जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जलजमाव व कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं नगर निगम की ओर से पंपसेट से पानी निकालने का भी कार्य की जा रही है। लेकिन पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के...