आगरा, दिसम्बर 13 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूतेश्वर में शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने अपने मामा को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बता दें कि मोहल्ला भूतेश्वर में शनिवार की सुबह 38 वर्षीय सपना पत्नी देवेश की मौत हो गई थी। मृतका के पुत्र आदित्य ने मां की मौत की जानकारी अपने मामा अरविंद निवासी गंगेश्वर कालोनी को दी। इसके बाद अरविंद पहुंच गया और पुलिस को अवगत कराया। आरोप लगाया कि आदित्य ही अपनी मां का इलाज करा रहा था, जबकि ससुराल पक्ष ने कोई सहयोग नहीं दिया। पुलिस ने मृत्यु के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के बाद से बेटा, बेटी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.