फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- खराब मौसम में भी नगर निगम का बंदर पकड़ो अभियान जारी रहा। लोगों की मांग पर बुधवार को यह अभियान वार्ड संख्या 43 नई बस्ती क्षेत्र में चलाया गया जिसके तहत 143 बंदर पकड़ने में सफलता हासिल की। नोडल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त रामनयन ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर यह अभियान नई बस्ती क्षेत्र में चलाया जिसके तहत टेक्निकल टीम ने 143 बंदर पकड़े। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी पकड़े गए बंदरों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके पश्चात उन्हें शहर की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.