कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कन्नौज। नगर पालिका परिषद के वार्ड 7 स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कक्ष के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला नई कचहरी की हालात इन दिनों किसी से छिपी नहीं है। करीब 500 की आबादी वाला यह मोहल्ला सफाई व्यवस्था की बदहाली, जर्जर सड़क, टूटी पाइपलाइन, नालों की गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने से मोहल्ले में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोहल्ले की मुख्य सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी हुई है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और आने-जाने वालों को फिसलने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद नगर...