नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब मोहल्ला बस सेवा का नाम बदला जा सकता है। नया नाम नमो बस या अंत्योदय बस सेवा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को नए नाम के रूप में तीन विकल्प भेजे गए हैं, जल्द ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर निर्णय लेकर दिल्ली की सीएम को बता सकता है। चर्चा है कि दिल्ली में इस बस सेवा की शुरूआत एक अप्रैल से की जा सकती है। दिल्ली की पूर्व सरकार ने ऐसे संकरे मार्गों पर 9 मीटर लंबी बसों को चलाने का फैसला किया था जहां 12 मीटर लंबी बसों का पहुंचना मुश्किल है। दिल्ली के तत्कालीन परिवहन मंत्री ने इन बसों का ट्रायल भी शुरू करा दिया था। पूर्व सरकार ने दिल्ली की सड़कों पर ऐसी दो हजार बसों को चलाने का निर्णय लेकर एक हजार बसों के लिए टेंडर भी जारी कर दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.