नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार की ओर से खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर को लेकर आप ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप सरकार में बने मोहल्ला क्लीनिकों को पेंट कर भाजपा उसे आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना रही है और इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। सौरभ ने कहा कि आप सरकार द्वारा किए गए काम चोरी कर भाजपा उसे अपना काम बता रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को चिराग दिल्ली स्थित एक वातानुकूलित डिस्पेंसरी का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि चिराग दिल्ली स्थित डिस्पेंसरी का उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया था। आज भी डिस्पेंसरी पर सत्येंद्र जैन और मेरे नाम का पत्थर लगा हुआ है। इसी तरह बाकी मोहल्ला क्लीनिकों का भी नाम बदल कर आरोग्य मंदिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.