गिरडीह, फरवरी 14 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के मोहलीडीह नदी किनारे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भारी मात्रा में सरकारी एक्सपायरी दवाएं खुले में फेंकी हुई मिली है। इन दवाओं पर साफ तौर पर झारखंड सरकार का लोगो लगा है और एक्सपायरी डेट दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 अंकित है। खुले में दवा फेंके जाने से नदी का पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये दवाएं किसी बच्चे के हाथ लग जाएं या मुंह में चली जाएं तो गंभीर बीमारी फैल सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी ने इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर सूचना पाकर गांडेय सीएचसी प्रभारी डा. अबु काशिम हसन अपने स्वास्थ्य टीम के साथ भलपहरी नदी किनारे पहुंचे व जांच में जुट गए। उन्...