मुजफ्फर नगर, जून 25 -- नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और नगर पालिका ईओ मोहर्रम व कांवड़ मार्ग को परखने के लिए निकले तो उन्हें सड़कें काफी बदहाल मिली। सड़कों में काफी गहरे गड्ढे और बजरी आदि उखड़ी हुई मिली। नगर मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका को पेंचवर्क का कार्य कराने के निर्देश दिए है। इस बीच शहर की सफाई और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को भी परखा गया है। सड़के और सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट ने नाराजगी भी जताई है। आगामी 27 जून से मोहर्रम का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में शिया सोगवार द्वारा करबला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद किया जाता है। रोजाना इमाम बारगाहों में मजलिसों, खुतबे और तकरीर का दौर चलता है। मोहर्रम के दसवें दिन रोजे आशुरा पर शिया सोगवार बड़े मातमी जुलूस और ताजियाबंदी करते हैं। उधर आगामी दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.