अररिया, अगस्त 17 -- पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के साहसमल पंचायत अंतर्गत बलवात करबला मैदान एवं मदनपुर थाना क्षेत्र के बोची पंचायत के कामत बाड़ी खेल मैदान में शनिवार को मुहर्रम पर्व के 40 दिन पूरा होने पर चेहल्लूम पर्व धूमधाम से मनाया गया। बलवात करबला मैदान एवं कामत बाड़ी बोची करबला मैदान में झमटा, मेटन, बटूरबाड़ी, अकालीभाग आदि के खिलाड़ी लाठी, फरसा, तलवार, भाला, बरछी, फरसा से अपने करतब दिखाए। वही बोची करबला मैदान में भी जंगियों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गये। बलवात करबला मैदान में मेला संचालक पंसस प्रतिनिधि सादिक आलम उर्फ मंडल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम के 40 दिन पूरा होने पर चेहल्लुम पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान करबला मैदान में भव्य मेला का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.