हाजीपुर, जुलाई 5 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिख रहा है। शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजापाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व राजापाकर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उनके साथ अपर थानाध्यक्ष संदीप मंडल, एसआई संजीवन पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। फ्लैग मार्च राजापाकर बाजार सहित संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस अवसर पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.