धनबाद, फरवरी 22 -- झमाडा की 12 इंच की पाइप मोहरी बांध के पास फट जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ तिसरा क्षेत्र की करीब दस हजार की आबादी को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सड़क पर पानी बहने से मार्ग भी खराब हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जमीन के अंदर पानी जाने से भू-धंसान की घटना भी घट सकती है। बताया जाता है कि घनुडीह क्षेत्र से झमाडा की 12 इंच व्यास की पाइप गुजरी है, जिससे तिसरा व आसपास के लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती है। मोहरी बांध के समीप पाइप फटने से पानी सड़क पर बह रहा है, वहीं अधिकांश पानी जमीन के अंदर समा रहा है। इसके कारण तिसरा थाना मोड़ के समीप पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यहां से सैकड़ों की संख्या में लोग पीने का पानी ले जाते थे, लेकिन अब स्थिति यह है कि लोग दूर-दराज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.