खगडि़या, दिसम्बर 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के अलौली थाना क्षेत्र के मोहरा घाट में रविवार की शाम ट्रैक्टर के ठोकर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे बाइक सवार तीनों युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक की पहचान मोहरा घाट के रहने वाले मिलन कुमार, अंकुश कुमार और विभीषण कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर घायल अंकुश कुमार ने बताया कि मोहरा घाट से अलौली के जाने के क्रम में मोहरा घाट में एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गए और तीनों युवक जख्मी होंगे। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर तीनों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...