जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने मोहरदा जलापूर्ति योजना में घोर अनियमितता के खिलाफ जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एक मांगपत्र नगर आयुक्त के नाम से विशेष पदाधिकारी को सौंपा। विशेष पदाधिकारी ने कहा कि सोमवार को त्रिस्तरीय वार्ता होगी जिसमें नगर आयुक्त, जुस्को के अधिकारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहेंगे।इससे पूर्व प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना 2005 में शुरू हुआ था और 2008 में इसे प्रारंभ किया गया। परन्तु 2017 में आम जनता को आंशिक रूप से पानी सप्लाई की जाने लगी। संवेदक के रूप में जुस्को को योजना का कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। परन्तु इस योजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.