नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- गुजरात टाइटंस (जीटी) के पेसर मोहम्मद सिराज ने बुधवार को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन विकेट लेकर आरसीबी की खटिया खड़ी कर दी। सिराज ने चार ओवर के स्पेल में महज 19 रन देते हुए फिल साल्ट (14), देवदत्त पडिक्कल (4) और लियाम लिविंग्सोटन (54) का शिकार किया। सिराज ने साल्ट और पडिक्कल को बोल्ड किया जबकि लिविंग्सोटन को विकेटीकपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। उन्होंने पूर्व पेसर जहीर खान का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। दरअसल, सिराज ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की फेहरिस्त में जहीर को पछाड़ दिया है। सिराज के खाते में फिलहाल यहां 29 विकेट हो गए हैं। वहीं, जहीर ने 28 शिकार किए। चिन्नास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.