बर्मिंघम, जुलाई 5 -- इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसका श्रेय साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप को दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज को घोड़े की संज्ञा देते हुए कहा कि वह केवल मौके का इंतजार कर रहा था। सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए। इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे। यह भी पढ़ें- टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी, 5 में से 4 प्लेयर्स भारत के सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ''आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.