नई दिल्ली, अगस्त 18 -- ऑफ स्पिनर शोएब बशीर का मानना है कि भारत के मोहम्मद सिराज को आउट करके लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने का पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने ऐसे समय में सिराज को आउट करके इंग्लैंड को जीत दिलाई जब भारत रविंद्र जडेजा की शानदार पारी से जीत की तरफ बढ़ रहा था। बशीर ने इसका श्रेय अपने पूर्व साथी मोईन अली को दिया। बशीर ने द संडे टाइम्स से कहा, ''मैं पहली बार मोईन अली से एजबेस्टन में मिला था और हमने खूब बातें कीं। मोईन ने मुझे कैरम बॉल फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनका यह कहना कि 'खुद पर भरोसा रखो,' मेरे लिए बहुत मायने रखता था।'' बशीर ने कहा, ''मैं पिछले कुछ समय से कैरम बॉल पर काम किया। मैं इस गेंद का लगातार अभ्यास कर रहा था। मैंने सिराज को इसी गेंद पर आउट किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.