नई दिल्ली, फरवरी 17 -- एक समय तक भारतीय टीम के टॉप के तेज गेंदबाजों में शामिल रहे मोहम्मद शमी अब भारतीय टीम से दूर हैं। हालांकि, लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में वह प्रदर्शन कर रहे हैं और सिलेक्टर्स को साफ संदेश दे रहे हैं कि उन्हें कमतर न आका जाए। मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी रणजी ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में की। मोहम्मद शमी ने विकेटों का अठ्ठा हासिल किया। मोहम्मद शमी ने 8 विकेट जम्मू-कश्मीर के खिलाफ निकाले और सिलेक्टर्स को संदेश दिया है कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है। मोहम्मद शमी ने कल्याणी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक या दो नहीं, बल्कि 8 विकेट निकाले। जिस पारी में बंगाल की टीम के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस रहे थे, उसी मैच में मोहम्मद शमी हर स्पेल में गेंदबाजी ...