लाहौर, अक्टूबर 19 -- अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सलाहकार बोर्ड की सोमवार को लाहौर में संयुक्त बैठक होगी, जिसमें वनडे कप्तान पर फैसला किया जा सकता है। पीसीबी ने एक बयान में पुष्टि की है कि पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीमों के मुख्य कोच माइक हेसन ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को पत्र लिखकर एकदिवसीय टीम के मामलों और कप्तानी पर चर्चा के लिए चयनकर्ताओं और सलाहकारों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। बयान में कहा गया है, ''वनडे कप्तानी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने चयनकर्ताओं और सलाहकारों से इस मामले पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक करने को कहा है।'' कोच माइक हेसन भी बैठक का हिस्सा होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.