नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कोई भाव नहीं दिया। सूर्यकुमार ने ना तो टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाया और ना ही चिर प्रतिद्वंदी टीम को रौंदने के बाद टीम इंडिया हैंडशेक के लिए मैदान पर आई। भारत के हाथों बेइज्जती झेलने पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर बौखला गए हैं। राशिद लतीफ और शाहिद अफरीदी ने जहां भारत के खिलाफ जहर उगला तो वहीं मोहम्मद यूसुफ ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। यूसुफ ने टीवी पर बैठकर कप्तान सूर्यकुमार को गाली दी, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूसुफ से जब समा टीवी पर एक पैनल चर्चा के दौरान पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने के भारत के फैसले पर अपनी राय रखने को कहा गया तो पूर्व बल्लेबाज ने सूर्या के लिए अपमानजनक शब्द बोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.