नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अफगानिस्तान की टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने पिछले साल नवंबर में इस बात का ऐलान किया था कि वे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे, लेकिन अब उनका कुछ अलग प्लान है और उन्होंने रिटायरमेंट से यू-टर्न भी ले लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी का मानना है कि अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के लिए उम्र महज एक संख्या है, क्योंकि उन्होंने अपने वनडे रिटायरमेंट प्लान से यू-टर्न लेने का फैसला किया है। नबी का अगला टारगेट है कि वे अपने बेटे के साथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट अफगानिस्तान के लिए खेलें। एसीबी ने पहले क्रिकबज से पुष्टि की थी कि नबी बुधवार 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खेल के 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेना चाहते हैं। हालांकि, मोहम्मद नबी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.