नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार (उत्तराखंड) के मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। इसलिए डरने की कोई जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने दीपक से यह वादा भी किया है कि वह जल्द कोटद्वार आकर उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे। कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होने के बाद चर्चा में आए जिम संचालक मोहम्मद दीपक ने राहुल गांधी से मुलाकात की। दस जनपथ पर हुई इस मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें बुलाया था। उनका हौसला बढ़ाया और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी उनकी मुलाकात कराई। राहुल गांधी से मुलाकात के बेहद खुश नजर आ रहे मोहम्मद दीपक ने कहा कि हिम्मत तो पहले भी थी। अब चार...