हरिद्वार, फरवरी 5 -- जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। गुरुवार को मीडिया को जारी बयान में कहा गया कि अगर दीपक इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं तो उनको चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। आजाद अली ने बताया कि दीपक ने कोटद्वार में बुजुर्ग दर्जी को प्रताड़ना से बचाने के लिए खुद को आगे किया। असामाजिक तत्वों ने हमले की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पीछे हटने की बजाय भाईचारे का संदेश दिया। आजाद अली ने भरोसा जताया कि ऐसे व्यक्तित्व जब जनप्रतिनिधि बनेंगे तो उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में इंसानियत और सौहार्द की नई मिसाल कायम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.