नई दिल्ली, मई 11 -- विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बनाया है। उन्होंने बीसीसीआई के इस बारे में बता भी दिया है। हालांकि कोहली के संन्यास की रिपोर्ट पर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक हैरान हैं और पूर्व कप्तान से अपने इस निर्णय पर पुर्नविचार करने की अपील की है। भारत के पूर्व क्रिकेटरमोहम्मद कैफ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से कहा है कि कोहली को टी20 इंटरनेशनल की तरह अपना टेस्ट करियर भी हाई नोट पर छोड़ना चाहिए। मोहम्मद कैफ ने रविवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ''विराट कोहली, हिन्दुस्तान का बब्बर शेर, अब आराम के मूड में है। रिटायरमेंट की तरफ उनका मन जा रहा है। मुझे लगता है कि वो इंग्लैंड जाए, वहां पर अपनी बात रखें, हाई नोट पर खत्म करें, जो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.